चाणक्य के समय से कूटनीति में माहिर भारत एक प्रभावशाली देश: मदद की अपील करते हुए यूक्रेन

रूस से युद्ध के बीच भारत से मदद का अनुरोध करते हुए यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा है, "कई हज़ार साल पहले जब यूरोप में कोई सभ्यता नहीं थी...तब भारत में चाणक्य को कूटनीति में महारत हासिल थी।" बकौल पोलिखा, भारत दुनिया का एक प्रभावशाली देश है जो शीत युद्ध के दौरान गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) का लीडर था।