उत्तराखंड एसटीएफ चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा की बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली कुल 15 वेबसाइट्स को अब तक बंद करा चुकी है। एसटीएफ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसी अन्य फेक वेबसाइट्स की जानकारी साझा करने को कहा है। बकौल एसटीएफ, श्रद्धालु चार धाम हेली सेवा की बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट से ही कराएं।