चार बहनों ने उनसे छेड़छाड़ करने के आरोपी की यूपी में कथित तौर पर की पीट-पीटकर हत्या
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में चार बहनों ने उनसे छेड़छाड़ और उन पर अश्लील कमेंट करने के आरोपी की सोमवार रात लाठी से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया पाया गया है कि शख्स के द्वारा कुछ गलत हरकत किए जाने पर उसे पीटा गया था और मामले में 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं।