चार मज़दूरों को एमपी में खदान से मिले 4 हीरे, अनुमानित कीमत करीब ₹45 लाख
पन्ना (एमपी) की अलग-अलग खदानों से गुरुवार को चार मज़दूरों को 4 हीरे मिले जिनकी कुल कीमत करीब ₹45 लाख आंकी गई है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि नीलामी राशि से 12% रॉयल्टी काटकर शेष राशि इन मज़दूरों को दी जाएगी। एक मज़दूर ने बताया, "मैं 30 साल से इस (खदान लगाने) काम में लगा था।"