चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में 12 दिन में हुई 42 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 12 दिनों में चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में से 42 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जान गंवाने वाले लोगों में ज़्यादातर बुज़ुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोग शामिल हैं। वहीं, तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

Load More