उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को चारधाम यात्रा के लिए नई एसओपी जारी करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए ई-पास की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया। हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना और पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण-पत्र या अधिकतम 72-घंटे पुरानी कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। वहीं, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा हटा दी है।