उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा, "केदारनाथ धाम में लगभग एक महीने तक भारी बर्फबारी के कारण यात्रा रोक दी गई थी लेकिन चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है।" उन्होंने कहा कि यात्रा चल रही है और देश-विदेश से यात्री यहां आ रहे है। बकौल मुख्यमंत्री, इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।