चारा घोटाले में लालू यादव को सज़ा सुनाने वाले झारखंड के जज ने बीजेपी नेता से की दूसरी शादी

चारा घोटाले के एक मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सज़ा सुनाने वाले गोड्डा (झारखंड) के 59 वर्षीय जज शिवपाल सिंह ने 50 वर्षीय वकील व बीजेपी नेता नूतन तिवारी से शादी कर ली है। नूतन के करीबियों के अनुसार, जज की पत्नी का 2006 में निधन हुआ था और उन्होंने परिजनों की सहमति से शादी की है।