प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस पर शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "सीए का हमारे देश की...अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है।" वीडियो में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के पास वो ताकत नहीं जो एक सीए के हस्ताक्षर की होती है...आपके हस्ताक्षर पर सरकार व देश भरोसा करता है...वह भरोसा कभी टूटने मत देना।"