चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशियों को 15 अक्टूबर से पर्यटक वीज़ा देगा भारत

सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमानों से भारत आने वाले विदेशियों को नए पर्यटक वीज़ा देना शुरू करेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीज़ा दिया जाएगा। भारत में पहले 5 लाख पर्यटक वीज़ा मुफ्त होंगे।