चालक ने सवारियों को उतारने से मना किया था, कुर्बानी दी: रियासी हमले पर बस कंपनी का मैनेजर
जम्मू-कश्मीर के रियासी में जिस कंपनी की बस पर आतंकी हमला हुआ उसके मैनेजर ने कहा है कि चालक ने बस में चढ़े एक आतंकी के कहने पर सवारियों को उतारने से मना कर दिया था। मैनेजर ने कहा, "चालक जब बस चलाता रहा तब आतंकी ने उसके सिर में गोली मारी थी...उसने 40 सवारियों की खातिर कुर्बानी दी।"