चालान कटने से नाराज़ शख्स ने यूपी में बीच सड़क पर बाइक में लगाई आग, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हेलमेट ना पहनने और 3 सवारी बैठाकर बाइक चलाने को लेकर पुलिस ने चालान काट दिया जिससे नाराज़ शख्स ने बीच सड़क पर अपनी बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि कागज़ मांगने पर शख्स ने कर्मियों से बहस की थी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।