चालू वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.9% की दर से बढ़ने का अनुमान: सरकार

सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 5.4% बढ़ी है, जबकि 2021-22 में 8.9% की वृद्धि का अनुमान लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 की इसी अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.7% वृद्धि हुई थी। इससे पहले जनवरी में 2021-22 के लिए 9.2% वृद्धि का अनुमान लगाया था।