केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022-23 में 7.4% की दर से बढ़ेगी। उन्होंने फाइनेंशियल एक्सप्रेस के 'बेस्ट बैंक अवॉर्ड' कार्यक्रम में कहा, "यह स्तर अगले साल भी जारी रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और अभी हालात को लेकर सावधान रहने की ज़रूरत है।