inshorts

चालू वित्त वर्ष में आईटी सेक्टर में दिखी दशक की सर्वाधिक वृद्धि, 4.5 लाख नई नौकरियां जुड़ीं

नैसकॉम ने बताया है कि देश के आईटी सेक्टर का कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 में 15.5% की वृद्धि के साथ $227 अरब पर पहुंचने की संभावना है। नैसकॉम की अध्यक्षा देबजानी घोष ने इसे 'पुनरुत्थान' का वर्ष करार दिया। बकौल नैसकॉम, सेक्टर ने 4.5 लाख नई नौकरियां जोड़ीं जिसके बाद इसके कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या 50 लाख हो गई।