चालू वित्त वर्ष में बजट लक्ष्य से अधिक रहेगा कर संग्रहः राजस्व सचिव ने जताई उम्मीद

राजस्व सचिव तरुण बजाज ने उम्मीद जताई है कि सरकार 2021-22 में कर संग्रहण का लक्ष्य पार कर लेगी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर तक प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹6 लाख करोड़ और औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन ₹1.5 लाख करोड़ रहा। बकौल बजाज, पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क और खाद्य तेल पर सीमा शुल्क घटाने से राजकोष पर ₹80,000 करोड़ का बोझ पड़ेगा।