चाहता हूं ज़ोमैटो व पेटीएम जैसे स्टार्टअप इन्फोसिस से बड़े बनें: नारायण मूर्ति

इन्फोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि ज़ोमैटो, नायका और पेटीएम जैसे स्टार्टअप इन्फोसिस से बड़े बनें। उन्होंने कहा, "वे सभी प्रॉमिसिंग स्टार्टअप हैं...मैं चाहता हूं कि वे इन्फोसिस और टीसीएस से बड़े बनें...यह देश के लिए अच्छा होगा।" बकौल मूर्ति, भारत ना सिर्फ आईटी में बल्कि हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रगति करे।

Load More