inshorts

चाहता हूं दिल्ली-सीएसके में हो फाइनल: सीएसके की जीत को लेकर सवाल पूछने वाले फैन से हॉग

सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स व सीएसके के बीच हुए मैच को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग से ट्विटर पर एक फैन ने सवाल किया, "क्या आपको लगता है...सीएसके अपने कमज़ोर मध्यक्रम के सहारे आईपीएल-2021 जीत सकती है?" हॉग ने जवाब दिया, "मैं चाहता हूं कि...दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच फाइनल हो।" दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।