चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चाहर द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ केक काटने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने दीपक पर ड्रिंक्स उड़ेले और केक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "दीपक और जया को बधाई!" दरअसल, चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद जया को प्रपोज़ किया था।