राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को ₹5 करोड़ में खरीदने के बाद उनके लिए जॉस बटलर का स्वागत संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बटलर ने उनके साथ पुराने 'मांकडिंग' विवाद के संदर्भ में मज़ाक में कहा, "हे ऐश...चिंता मत करिए...मैं क्रीज़ के अंदर हूं...रॉयल्स के लिए आपको गुलाबी रंग में देखने के लिए...और इंतज़ार नहीं कर सकता...हल्ला बोल।"