हाजीपुर (बिहार) में गुरुवार को एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान के छूने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ लोगों ने 51-लीटर दूध से धोया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन भरने के बाद मूर्ति पर माला चढ़ाई थी। मूर्ति धोने वालों ने चिराग पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है।