एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई (बिहार) से सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली के अशोका होटल में हुई एनडीए की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए जिसका वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो में चिराग को उठाकर गले लगाते दिखे। इससे पहले चिराग ने उनकी पार्टी के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की थी।