चीतों की मौत की वजह की जांच जारी, रेडियो कॉलर से मौत की खबरें अफवाह: एनटीसीए

कूनो नैशनल पार्क में बीते सप्ताहों में हुई कई चीतों की मौत को लेकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने बताया है कि वह चीतों की मौत की वजह की जांच कर रहा है। एनटीसीए ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों से लगातार परामर्श किया जा रहा है। बकौल एनटीसीए, रेडियो कॉलर से मौत की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं।