चीतों को नामीबिया से भारत लाने वाले विमान के अंदर का वीडियो आया सामने
नामीबिया से 8 चीतों को लेकर मध्य प्रदेश पहुंचने वाले विमान के अंदर का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। विमान के लैंड होने से कुछ समय पहले बनाए गए वीडियो में 5 मादा और 3 नर चीता विमान में पिंजरे में दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों को 2 रिलीज़ पॉइंट से कूनो नैशनल पार्क में छोड़ा।