बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में दिए गए भाषण पर कहा है, "चीन का नाम लेने में शर्म कैसी?" स्वामी ने समाचार एजेंसी 'एपी' की खबर शेयर करते हुए यह बात कही जिसका शीर्षक 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में पड़ोसियों पर किया हमला, लेकिन नाम नहीं लिया' था।