चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन का एक मानवरहित अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में 276 दिन रहने के बाद लौट आया है। इस 'रहस्यमयी' अंतरिक्षयान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और इसकी तस्वीरें भी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं। चीनी मीडिया ने रियूज़ेबल स्पेसक्राफ्ट टेक्नोलॉजी में इस टेस्ट को 'मील का पत्थर' बताया।