चीन की फूड ब्लॉगर ने ग्रेट वाइट शार्क को खाते हुए शेयर किया वीडियो, लगा ₹15 लाख का जुर्माना
चीन में एक महिला फूड ब्लॉगर पर चीन के वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने को लेकर 1,25,000 युआन (₹15 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। महिला ने अप्रैल 2022 में अवैध रूप से एक ग्रेट वाइट शार्क को खरीदते हुए और उसे खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। महिला ने वीडियो में कहा था, "इसका मीट वाकई...नरम है।"