चीन की मदद से पाकिस्तानी नौसेना को मिला पहला जासूसी जहाज़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना को अपना पहला जासूसी जहाज़ 'पीएनएस रिज़वान' मिल गया है और चीन ने इसमें पाकिस्तान की मदद की है। माना जा रहा है कि यह जहाज़ भारत के स्वदेश निर्मित आईएनएस ध्रुव की प्रतिक्रिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान कथित तौर पर ऐसे जहाज़ चलाने वाले शीर्ष देशों की सूची में शामिल हो गया है।