चीन में रियल एस्टेट क्षेत्र के 8 प्रमुख उद्योगपतियों की संपत्ति में 2021 में कमी देखने को मिली जिनमें एवरग्रांड ग्रुप के संस्थापक हुई का यान की संपत्ति में सबसे अधिक गिरावट आई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में $42 अरब की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे अमीर शख्स रहे हुई ने इस साल $17.2 अरब गंवाए।