अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन के पास 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चीन के पास करीब 200 परमाणु हथियार थे जो 2022 में बढ़कर 400 हो गए। बकौल रिपोर्ट, अगले दशक में चीन का लक्ष्य परमाणु ताकत का आधुनिकीकरण करना है।