चीन के पूर्व न्याय मंत्री को रिश्वत लेने के मामले में मिली आजीवन कारावास की सज़ा
चीन के पूर्व न्याय मंत्री 67-वर्षीय फू झेंगहुआ को 117 मिलियन युआन (करीब ₹1.34 अरब) की रिश्वत लेने और व्यक्तिगत लाभ के लिए कानून का गलत इस्तेमाल करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है। सार्वजनिक सुरक्षा के उप-मंत्री रह चुके झेंगहुआ पर उनके भाई और अन्य सहयोगियों के अपराधों को छिपाने का भी आरोप था।