चीन के 'भारत एलएसी पर अशांति की जड़ है' वाले बयान का भारत सरकार ने दिया जवाब

चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अशांति के लिए भारत को 'जड़' बताने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "यह चीन का भड़काऊ बर्ताव था जिसके चलते एलएसी पर गंभीर अशांति के हालात बने।" विदेश मंत्रालय ने कहा, "चीन की गतिविधियों के जवाब में हमारे सशस्त्र बलों को उचित संख्या में सैनिक तैनात करने पड़े थे।"