चीन के शांक्सी प्रांत में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कम-से-कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग लापता हो गए हैं। वहीं, स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बारिश के चलते बाढ़ से करीब 17.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कुल 1,20,100 लोगों को स्थानांतरित किया गया है।