चीन के शिंजियांग में उइगरों को हिरासत में लेना मानवता के खिलाफ अपराध हो सकता है: यूएन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की निवर्तमान प्रमुख मिशेल बैचेलेट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन के शिंजियांग में उइगरों व अन्य मुसलमानों को 'जबरन हिरासत' में लिया जाना मानवता के खिलाफ अपराध हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरकार की आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ नीतियों को लागू करने के लिए' शिंजियांग में 'गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन' किए गए हैं।