चीन के साथ भारत के संबंध बहुत ही खराब दौर से गुज़र रहे हैं: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि चीन के साथ भारत के संबंध 'बहुत ही खराब दौर' से गुज़र रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा समझौतों का उल्लंघन इसका कारण है जिसको लेकर उनके पास कोई 'विश्वसनीय स्पष्टीकरण' नहीं है। बकौल जयशंकर, चीनी नेतृत्व को बताना चाहिए कि वह द्विपक्षीय संबंधों को किस ओर ले जाना चाहते हैं।