कैंब्रिज सेंटर ऑफ अल्टरनेटिव फाइनेंस के ताज़ा आंकड़ों से पता चला कि चीन में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग पर कार्रवाई के बाद अमेरिका, चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा बिटकॉइन माइनिंग सेंटर बन गया है। वैश्विक बिटकॉइन नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर्स की ऊर्जा खपत में चीन की हिस्सेदारी (हैश रेट) जुलाई में गिरकर शून्य हो गई जो मई में 44% थी।