चीन को सबूत देना चाहिए कि लापता टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई सुरक्षित हैं: अमेरिका
अमेरिका ने चीन से लापता चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की मौजूदगी और उनके सुरक्षित होने का सबूत देने को कहा है। 35-वर्षीय पेंग नवंबर से नहीं देखी गईं हैं जब उन्होंने पूर्व चीनी उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन-उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "अमेरिका...अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए...खड़ा होना जारी रखेगा।"