inshorts

चीन छोड़ने के बाद निजी शेफ और परिवार के साथ 6 माह से टोक्यो में रह रहे जैक मा: रिपोर्ट

'द फाइनेंशियल टाइम्स' के मुताबिक, चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा, चीन छोड़ने के बाद अपने परिवार और निजी शेफ के साथ करीब 6 महीने से टोक्यो (जापान) में रह रहे हैं। इसमें कहा गया कि वह आज कल वॉटरकलर से पेंटिंग कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, वे अमेरिका और इज़रायल की यात्रा पर भी जाते रहते हैं।