चीन ने अपनी सबसे लंबी अंडरवॉटर हाइवे टनल की शुरू, लगी हुई हैं एलईडी लाइट्स
चीन ने लगभग 4 साल के निर्माण कार्य के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए अपनी सबसे लंबी अंडरवॉटर हाइवे टनल शुरू कर दी है। 10.79 किलोमीटर लंबी 'ताइहु' टनल का निर्माण चीन के जियांग्सू प्रांत में ताइहु झील के नीचे हुआ है। $78.47 करोड़ की इस अंडरवॉटर टनल की सीलिंग में एलईडी लाइट्स लगी हुई हैं।