चीन ने रूस से इस साल मार्च में 14 लाख टन कोकिंग कोल आयात किया जो कि मार्च, 2021 में आयात (5,50,000 टन) के दोगुने से अधिक है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कई देशों द्वारा रूसी आयात पर प्रतिबंध के बीच चीन ने रियायती दर पर कोकिंग कोल खरीदा। कोकिंग कोल लोहे और स्टील के उत्पादन में आवश्यक होता है।