चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडा के राजनयिक को किया निर्वासित

कनाडा द्वारा चीनी राजनयिक को निर्वासित किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई कर चीन ने भी कनाडाई राजनयिक को निर्वासित कर दिया है। चीनी मीडिया के अनुसार, कनाडाई राजनयिक को 13 मई से पहले देश छोड़ने के लिए कहा गया है। गौरतलब है, कनाडाई सांसद व उनके परिवार को डराने-धमकाने को लेकर चीनी राजनयिक को कनाडा ने निर्वासित किया था।