चीन ने फलों पर पाए जाने वाले एक कीटाणु से फैलने वाली बीमारी को देश में घुसने से रोकने के लिए ताइवान से कस्टर्ड-एप्पल (शरीफा) और वैक्स-एप्पल के आयात पर सोमवार से रोक की घोषणा की। बकौल चीन, उसने कई बार कस्टर्ड एप्पल पर 'प्लानोकोकस' कीटाणु पाया है। ताइवान ने मामले में चीन को डब्ल्यूटीओ ले जाने की धमकी दी।