चीन ने पाकिस्तान को $700 मिलियन का ऋण देने की दी मंज़ूरी: पाक के वित्त मंत्री डार
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा है कि चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) के बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए $700 मिलियन के ऋण को मंज़ूरी दे दी है और इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, "यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को इस सप्ताह मिलने की उम्मीद है। इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा।"