inshorts

चीन ने प्राइवेट शिक्षकों के ऑनलाइन क्लास लेने पर लगाया प्रतिबंध

चीनी शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इंस्टैंट मेसेजिंग सर्विस या लाइवस्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे प्राइवेट ट्यूटर्स पर रोक लगाई जाएगी। ट्यूटर्स को आवासीय भवनों और होटलों जैसे अपंजीकृत स्थानों में कक्षाएं चलाने से भी रोका जाएगा। इससे पहले चीन ने किसी भी स्कूली विषय के निजी ट्यूशन पर रोक लगाई थी।