लद्दाख के पार्षद ने कहा- चीन ने भारतीय क्षेत्र के पास 3 मोबाइल टावर लगाए; शेयर कीं तस्वीरें

लद्दाख के चुशुल के पार्षद कोंचोक स्टानज़िन ने कथित टावरों की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि चीन ने हॉट स्प्रिंग्स के पास 3 मोबाइल टावर लगाए हैं। उन्होंने कहा, "...टावर...भारतीय क्षेत्र के बहुत करीब लगाए गए हैं। क्या यह चिंता का विषय नहीं है?...मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 11 गांवों में 4जी की भी सुविधा नहीं है।"