चीन के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सभी क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित लेनदेन अवैध हैं और इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन व टीथर समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी सरकार द्वारा जारी करेंसी नहीं है और इन्हें बाज़ार में सर्कुलेट नहीं किया जा सकता।