चीन ने हवा में 20 घंटे उड़ान भरने और हमला करने की क्षमता रखने वाले ड्रोन का किया अनावरण

चीन ने हाई-एल्टीट्यूड और लॉन्ग-इंड्यूरेंस ड्रोन का अनावरण किया है जो 700 किलोमीटर/घंटे की गति से उड़ने में सक्षम है और हवा में लगभग 20 घंटे उड़ सकता है। चीनी एयरशो-2021 में अनावरण किए गए केहोंग-6 (सीएच-6) ड्रोन का अधिकतम टेकऑफ वज़न 7.8 टन है और यह हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइलों को ले जा सकता है।