inshorts

चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ अपनी पहली बैठक में भारत को नहीं बुलाया

चीन ने हाल ही में हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर पहली बार एक बैठक का आयोजन किया जिसमें पाकिस्तान समेत 19 देश शामिल हुए। बकौल रिपोर्ट्स, बैठक में भारत को नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा है कि चीन ने यह बैठक हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के मज़बूत प्रभाव का मुकाबला करने को लेकर बुलाई थी।