चीन में एक 82-वर्षीय महिला एक आवासीय भवन की 19वीं मंज़िल की बालकनी से गलती से गिर जाने के बाद उल्टी लटकी देखी गई जिसके बाद उन्हें बचा लिया गया। दमकलकर्मियों द्वारा सुरक्षा रस्सी का इस्तेमाल कर उन्हें बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना में महिला को कथित तौर पर कोई चोट नहीं आई है।