चीन में कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बीबीसी का पत्रकार किया गया गिरफ्तार

बीबीसी के मुताबिक, चीनी पुलिस ने शांघाई में कोविड​​​-19 प्रतिबंधों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे बीबीसी के पत्रकार एड लॉरेंस को गिरफ्तार किया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया। बीबीसी ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने लॉरेंस से मारपीट की और उन्हें लात भी मारी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।